छत्तीसगढ़

राताखार के प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद साहू का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा। राताखार वार्ड क्रमांक 01 से एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी, पेपर व्यवसाय से जुड़े एवं समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री विनोद साहू जी का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे राताखार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि श्री साहू जी केवल एक सफल व्यापारी ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक कार्यों के प्रति भी अत्यंत समर्पित थे। विनोद साहू जी के जाने से समाज ने एक सच्चे कर्मयोगी और मददगार व्यक्ति को खो दिया है। समाज में गरीबों की मदद, धार्मिक आयोजनों में सहयोग और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उनके निधन पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक समुदाय एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह असामयिक निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

व्यवसायी ने बनाई थी अपनी विशेष पहचान

श्री साहू जी लंबे समय से पेपर व्यवसाय से जुड़े हुए थे। व्यापारिक जगत में उन्हें उनकी मेहनत, ईमानदारी तथा सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने व्यापार को ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अपनी एक विशेष पहचान बनाई। इसके लिए स्थानीय निवासी उनका नाम हमेशा के लिए याद रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button