छत्तीसगढ़देश विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम, विभिन्न आयोजनों और समारोह में करेंगे शिरकत

रायपुर। मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 9:55 बजे महानदी भवन मंत्रालय नया रायपुर में अटल नगर पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक “वन्देमातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम शिकरत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11:10 बजे ऑडिटोरियम, डी.एस.पी.एम., IIIT नया रायपुर पहुंचेंगे। जहां वे Make In Silicon- National Symposium on Enabling Indigenous Semiconductor Infrastructure में शामिल होंगे, जो 11:15 बजे से 12:15 बजे तक चलेगा। इस संगोष्ठी का उद्देश्य देश में सेमीकंडक्टर निर्माण और संबंधित अवसंरचना को बढ़ावा देना है। 12:25 बजे मुख्यमंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर सेक्टर 24,नया रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 12:25 बजे से 01:25 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 01:50 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 02:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री सरदार बलबीर सिंह जूनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे। जहां वे पुनः “वन्देमातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 4:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 4:00 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 4:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button